नीमकाथाना में 12 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी, 25 मिमी बारिश दर्ज…

 झमाझम बारिश के साथ कोहरा, सर्दी का असर बढ़ा

नीमकाथाना जिले में गुरुवार रात 10 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। सुबह 8 बजे तक 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। क्षेत्र में तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ रुक-रुक कर कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हो रही है।

बारिश के कारण सर्दी का असर बढ़ गया है और कोहरा भी छा गया है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओले गिरने और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम का असर:

  • बारिश से खेतों की फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
  • तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
  • तहसीलदार अभिषेक सिंह चौहान ने बारिश का आंकड़ा साझा करते हुए अलर्ट रहने की अपील की है।
abtakSikar