नीमकाथाना में 12 मार्च को रंगारंग फागोत्सव का आयोजन…

लोकगायिका अनुराधा बीकोनेरी समेत कलाकार देंगे प्रस्तुति, पोस्टर विमोचन हुआ

नीमकाथाना में लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली संस्था ‘लोक सांस्कृतिक संस्थान’ का 18वां फागोत्सव 12 मार्च को आयोजित होगा। यह रंगारंग कार्यक्रम रात 8:30 बजे से खेतड़ी मोड़ स्थित द रॉयल पैलेस में होगा, जिसका पोस्टर आज विमोचित किया गया।

संस्था के संरक्षक डॉ. हरवंश गोयल ने बताया कि फागोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन में राजस्थानी फिल्मों के मशहूर अभिनेता सन्नी अग्रवाल अपनी साथी कलाकार पूजा वशिष्ठ के साथ प्रस्तुति देंगे। लोकगायिका अनुराधा बीकोनेरी की सुरीली आवाज कार्यक्रम का आकर्षण होगी, जबकि लोक नृत्यांगनाएं अपनी शानदार प्रस्तुतियों से रंग जमाएंगी। हास्य कलाकार झाबर छैला भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की गई।

abtakhindi news