नीमकाथाना रोड पर सड़क हादसा, महिला और बाइक सवार गंभीर घायल…

ई-रिक्शा से उतरकर सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, दोनों जयपुर रेफर

नीमकाथाना रोड पर तेजाजी मंदिर के पास बुधवार दोपहर एक बाइक ने सड़क पार कर रही 48 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला छोटी देवी और बाइक सवार सोहनलाल वर्मा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में महिला का दायां पैर फैक्चर हुआ, जबकि बाइक सवार को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जयपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

abtakhindi news