जयपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर गुरुवार को आदर्श विद्या मंदिर द्वारा सामूहिक पथ संचलन का आयोजन किया गया। द्रोपदी देवी भक्कड़ बालिका आदर्श विद्या मंदिर से इस संचलन को विंग कमांडर दिनेश कुमार शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संचलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लक्ष्मीबाई, भगत सिंह और भारत माता की प्रेरणादायक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं।
यह पथ संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा, जहां नागरिकों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। मुख्य बाजार में व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन मोहता सहित अन्य लोगों ने आयोजन की सराहना की। इस आयोजन ने देशभक्ति की भावना से सभी को प्रेरित किया।