नेशनल असेसर्स ने किया चौकड़ी पीएचसी का एसेसमेंट

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत सर्टिफाइड होने पर पीएचसी चौकड़ी को सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मिलेंगे प्रत्येक वर्ष तीन लाख रुपए

चिकित्सा विभाग के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत चिकित्सा संस्थानो के सर्टिफिकेशन का कार्य लगातार जारी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया के नेतृत्व में जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही हैं। खंडेला ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौकड़ी पर मंगलवार से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय नेशनल असेसमेंट का कार्य संपन्न हुआ।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी ने बताया कि ब्लॉक खंडेला के बीसीएमओ डॉ नरेश पारीक के नेतृत्व में पीएचसी चौकड़ी के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ अनिल नेहरा व उनकी पूरी टीम ने दिन रात मेहनत कर चैक लिस्ट के अनुसार पीएचसी पर गुणवत्ता आश्वासन की सुनिश्चितता की और नेशनल असेसमेंट के लिए संस्थान को तैयार किया। नेशनल असेसमेंट के दौरान खंडेला ब्लॉक की नेशनल सर्टिफाइड पीएचसी ठिकरिया की टीम के प्रभारी अधिकारी डॉ खेतान सिंह ने पीएचसी चौकड़ी की टीम का सहयोग किया।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी के निर्देशन में जिला क्वालिटी सेल के सदस्य नरेश लमोरिया, सुभीता, महेश वर्मा, तथा हितेश पूनिया ने लगातार पीएचसी चौकड़ी का निरीक्षण किया चैक लिस्ट के अनुसार नेशनल असेसमेंट के लिए पीएचसी को तैयार करवाया।

नेशनल असेसमेंट के अंतिम चरण में नेशनल असेसर्स ने अपने फीडबैक में पीएचसी की गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की सराहना की। इसी क्रम में पीएचसी चौकड़ी के नेशनल असेसमेंट के लिए जिला क्वालिटी सेल, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा पीएचसी चौकड़ी टीम तथा खंडेला ब्लॉक की पीएचसी ठिकरिया की टीम द्वारा लगातार पांच दिन तक मेहनत की। सीएमएचओ ऑफिस से क्वालिटी एश्योरेंस का कार्य देख रहे कनिष्ठ सहायक शाहिद जाटू भी उपस्थित थे।
पीएचसी के नेशनल सर्टिफिकेसन के बाद पीएचसी चौकड़ी को प्रत्येक वर्ष तीन लाख रुपए तीन साल के लिए सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने एवं इसे बढ़ाने के लिए मिलेंगे।

abtakhindi news