नोडल अधिकारी ने स्कूलों का निरीक्षण किया, शिक्षकों की सराहना, समस्याओं पर जताई नाराजगी…

शिक्षा की गुणवत्ता परखी, पानी और स्कूल पट्टे की समस्या पर अधिकारियों को फटकार

नोडल अधिकारी अनिता मीणा ने बुधवार को विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की। कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की कक्षाएं लीं और गणित व भाषा के निपुण भारत मिशन की प्रगति जानी। निरीक्षण के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा छात्रों का निपुण एप पर आंकलन किया जाता पाया गया, जिस पर उन्होंने शिक्षकों की सराहना की।

हालांकि, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अट्टा लाडपुरा के छात्रों ने पीने के पानी की समस्या और सोलर सिस्टम खराब होने की शिकायत की। वहीं, कई स्कूलों में पट्टा नहीं बनने के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं। नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही पर नाराजगी जताई, क्योंकि कई बार कहने के बावजूद वे फोन तक नहीं उठा रहे हैं।

abtakhindi news