नो एंट्री में भारी वाहनों की प्रवेश पर माकपा का कलेक्टर को ज्ञापन…

शहरवासियों ने कार्रवाई की मांग की, समाधान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

शहर में नो एंट्री के बावजूद भारी वाहन प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस समस्या को लेकर वार्ड 8 के लोगों ने माकपा राज्य सचिव किशन पारीक के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें शहर में नो एंट्री के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर रोक लगाने की मांग की गई।

माकपा राज्य सचिव किशन पारीक ने बताया कि बिना अनुमति के ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए भारी वाहन शहर में घुस रहे हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। शहरवासियों ने इस मुद्दे को पहले भी पुलिस अधिकारियों के पास उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में रोष है। कलेक्टर से जल्दी समाधान की उम्मीद जताई गई है और यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में माकपा तहसील सचिव झाबर काजला, मुरारी लाल कुमावत, महेंद्र सारण, विनोद कुमावत, कमल, जितेंद्र जांगिड़, मनीष सहित अन्य लोग मौजूद थे।

a btakSikar