नौकरी के नाम पर 4 लाख की ठगी, बलारां पुलिस कर रही जांच…

डिफेंस एकेडमी से जुड़े व्यक्ति पर ठगी का आरोप, आरोपी ने नौकरी का दिया झांसा

 

सब-शीर्षक:

सीकर के बलारां इलाके में नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सुधीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आशीर्वाद डिफेंस एकेडमी के संपर्क से उसकी बाबूलाल नामक व्यक्ति से जान-पहचान हुई, जिसने जयपुर में डिफेंस एकेडमी और अधिकारियों से संपर्क का दावा कर नौकरी का झांसा दिया।

भाई की नौकरी के लिए सुधीश ने सितंबर 2023 और अगस्त 2024 में कुल 4 लाख रुपए दिए। लेकिन बाबूलाल ने न नौकरी लगवाई और न ही पैसे लौटाए। बार-बार गुमराह करने पर सुधीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल बलारां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

abtakhindi news