रतिराम हजारीमल सुराना हवेली में सोमवार देर शाम को पंजाबी सभा की ओर से लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर खुंगर, खन्ना, कपिला, गुप्ता, बराड़, बत्रा, किनरा, खुराना, खेड़ा, सिंह, सरीन, चावला, भाटिया, ग्रोवर और कालरा परिवारों के सदस्यों ने भाग लिया। सभा अध्यक्ष राजेंद्र खन्ना ने बताया कि कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों, संगीत, नृत्य और स्वादिष्ट व्यंजनों का आयोजन किया गया। मुख्य आकर्षण लोहड़ी अग्नि के चारों ओर घूमना और पारंपरिक लोहड़ी गीतों का गायन था। सचिव प्रदीप खुंगर ने आभार व्यक्त किया।