पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय जयपुर सीकर द्वारा गुरूवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत ग्राम दुगोली में लगभग 500 वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर जयपुर उप अंचल प्रमुख राजेंद्र सिंह राठौड़, जयपुर सीकर के मंडल प्रमुख सुधांशु भूषण, जयपुर सीकर के उप मंडल प्रमुख विमल कुमार शर्मा, एम सी सी प्रमुख प्रशांत वर्धन, मुख्य प्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता, प्रबंधक राजभाषा ममता मीना उपस्थित रहे।