पंजाब नेशनल बैंक ने बीदासर में किसानों के लिए आयोजित की गोष्ठी…

किसानों को विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

पंजाब नेशनल बैंक की बीदासर और खीरवा शाखा द्वारा संयुक्त रूप से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जयपुर-सीकर मंडल प्रमुख सुधांशु भूषण और कृषि प्रबंधक सुधेश पूनियां ने किसानों को बैंक की योजनाओं जैसे फार्म पॉंड, पीएम कुसुम योजना, पॉली हाउस और भूयोजना के लाभों के बारे में जानकारी दी।

गोष्ठी में उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम का संचालन कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया। सरपंच प्रदीप गोदारा, वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश मील, और वैद्य रामानंद स्वामी जैसे गणमान्य व्यक्ति मंचासीन रहे। बीदासर शाखा प्रबंधक संदीप कुमार दायमा ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि खीरवा शाखा प्रबंधक पेमल आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

किसानों की भागीदारी

गोष्ठी में बीदासर, खीरवा और आसपास के गांवों से करीब 300 किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों ने योजनाओं पर चर्चा कर उनसे लाभ उठाने के सुझाव भी प्राप्त किए।

abtakNewsSikar