पं. भवानी शंकर शास्त्री सीकर व्यापार संघ संयोजक नियुक्त

पं. भवानी शंकर शास्त्री को सीकर व्यापार संघ का संयोजक नियुक्त

सीकर | संवाददाता

सीकर व्यापार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संघ के संस्थापक राधेश्याम पारीक ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पं. भवानी शंकर शास्त्री को सीकर व्यापार संघ का संयोजक नियुक्त किया गया।

सीकर व्यापार संघ के महामंत्री कैलाश स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, व्यापारियों की समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, जिला प्रभारी बी.एल. सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में रामचन्द्र चौधरी, अशोक कलावटिया, श्याम सुंदर पारीक, बल्लम चंद पारीक, सतीश शर्मा, कैलाश पाराशर, सुनील कौशिक, दीनदयाल शर्मा, राकेश जोशी, अनिता शर्मा, सोनू सोनी, वंदना राठौड़, दुर्गा सोनी, दीपिका शर्मा, ज्योति सोनी, जगदीश प्रसाद शुक्ला, राधेश्याम सैनी, अवधेश शर्मा, नारायण सिंह सबलपुरा, नरेश सैन, अशोक कुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बैठक के अंत में संघ को और अधिक मजबूत करने, व्यापारियों के हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा संगठनात्मक विस्तार पर जोर दिया गया।

abtakhindi khabarhindi newsjhunjhunujhunjhunu hindi newsrajasthanrajasthan hindi newsrajasthan hindi updateshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS