पटवार संघ ने 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संघ की प्रमुख मांगों में गिरदावरी एप में आवश्यक संशोधन, 1035 पटवारी मंडलों की स्वीकृति, लंबित डीसीसी का आयोजन, 752 नवसृजित भू-अभिलेख निरीक्षक के पदों का निर्धारण, संसाधन व कार्यालय सुविधा बढ़ाने और फर्नीचर की उपलब्धता, नायब तहसीलदार से तहसीलदार पदोन्नति, तहसीलदार पद पर मंत्रालयिक संवर्ग कोटे का पुनः निर्धारण, पटवारी की वरिष्ठता सूची में संशोधन कर कंबाइड कैडर की वरिष्ठता सूची जारी करना, और हार्ड ड्यूटी स्टेशनरी बातों में वृद्धि जैसी मांगें शामिल थीं।