आज समाजसेवी सुनीता अग्रवाल ने अपने स्वर्गीय पति श्रवण अग्रवाल की पुण्यतिथि पे मदद फाउंडेशन के स्वरोजगार केंद्र में एडवांस्ड सिलाई कढ़ाई पीको मशीन दी। साथ ही ऊषा एजेंसी द्वारा महिलाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में पधारे समाजसेवी सुरेश अग्रवाल ने कहा कि नगद मदद से ज्यादा किसी को रोजगार के साधन उपलब्ध करवा ज्यादा सार्थक है। वो पहले भी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में मशीन उपलब्ध करवा चुके है और आगे भी करवाते रहेंगे । इस मौके पे उषा एजेंसी की ऑनर समाजसेवी सुनीता अग्रवाल का महिलाओं द्वारा सम्मान किया गया। प्रशिक्षण मनोज और पंकज द्वारा दिया गया। संस्था एडमिन गणपत सिंह ने कहा कि संस्था लगातार ही महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है साथ ही ट्रेनिंग शिविर भी लगाए जा रहे है जिससे महिलाएं अपना रोजगार कर सके ।इस मौके पे संतोष जांगिड़ आशा शर्मा नीतू त्यागी कमलेश कुमावत प्रियंका जांगिड़ संपत जांगिड़ मुस्कान संगीता उपस्थित रहे ।