भारत सरकार की ओर से शनिवार को जारी पद्म अलंकरण में लक्ष्मणगढ़ के मूल निवासी उद्योगपति पवन गोयनका का नाम पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पवन गोयनका को उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है। वे महिंद्रा एंड महिंद्रा में प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा निजी क्षेत्र की भागीदारी से संबंधित कार्यों में संलिप्त हैं।
पवन गोयनका के बड़े भाई डॉ. महेश गोयनका, जो कोलकाता में चिकित्सक हैं, को भी हाल ही में लक्ष्मणगढ़ गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया था। पवन गोयनका के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के लोग बेहद प्रसन्न हैं, और इस सम्मान को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय मानते हैं।