परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग…

एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, पोर्टल की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में एबीवीपी ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष अभिजीत सिंह और सचिव मयंक कायल ने बताया कि फॉर्म भरने के लिए पोर्टल बार-बार ठप हो रहा है, जिससे कई छात्र फॉर्म नहीं भर पाए हैं।

संगठन ने पोर्टल को फिर से खोलने और फॉर्म में सुधार के लिए समय देने की मांग की। इसके समर्थन में छात्रों ने दो घंटे तक नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में सत्येन्द्र योगी, राजवीर सिंह, कृष्ण सेवदा और अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

abtakhindi news