पशुपालन विभाग के शासन सचिव सुमित शर्मा ने शुक्रवार को सीकर जिले में संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने पर विभाग के 9 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। इनमें 5 कर्मचारियों को मौके पर ही निलंबित कर मुख्यालय जयपुर भेजा गया, जबकि 2 कर्मचारियों को देरी से ड्यूटी पर पहुंचने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
निलंबन और नोटिस प्राप्त कर्मचारी
- निलंबित कर्मचारी:
सयुंक्त निदेशक कार्यालय के श्रीकृष्ण गोपाल बसेटिया, जितेंद्र कुमार मीणा, रतनलाल वर्मा, कुलदीप सिंह (सीकर), और सुरेश बिजारणियां (पलसाना)।- बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के सुभाष और जिला रोग निदान इकाई के परतराम को सीकर मुख्यालय स्थानांतरित किया गया।
- नोटिस प्राप्त कर्मचारी:
प्रथम श्रेणी पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. बाबूलाल और संयुक्त निदेशक कार्यालय की कृष्णा कुमारी।
उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा
निरीक्षण के दौरान शासन सचिव ने विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में योगदान के लिए डॉ. अंजन बल, डॉ. वीरेन्द्र शर्मा, और डॉ. दिनेश खीचड़ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।