पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन

सीकर के गोरियां में स्थित वेटरनरी कॉलेज में भारतीय पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित हुआ. अधिकारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विचार व्यक्त किए.

भारतीय पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन शनिवार को गोरियां में वेटरनरी कॉलेज में हुआ. इसमें प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारी शामिल हुए.

कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार जोशी ने बताया कि कार्यक्रम राजस्थान गोे सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष महंत दिनेश गिरी महाराज, पालवास पीठाधीश्वर महंत चंद्रमादास महाराज के सानिध्य में हुआ. मुख्य अतिथि अध्यक्ष वेटरनरी एसोसिएशन चेयरमैन भारतीय पशु चिकित्सा परिषद डॉ उमेश शर्मा थे.इसके साथ ही कार्यक्रम के सम्मानित सदस्य प्रींसिपल साइंटिस्ट एनआरसी हिसार डॉ नवीन कुमार व उप निदेशक डॉ गोविंद राम चौधरी कुचामन सिटी थे. सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विचार व्यक्त किए गए. 

goriya Newsgoriya sikarGoriya villagehindi khabarhindi newsrajasthanSikarSIKAR NEWS