पशु परिचर परीक्षा परिणाम में नॉर्मलाइजेशन पर उठे सवाल, कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन…

जनवादी नौजवान सभा ने परिणाम दोबारा जारी करने की मांग की, 19 अप्रैल को संभाग स्तर पर बड़ा ज्ञापन अभियान

सीकर में भारत की जनवादी नौजवान सभा ने पशु परिचर भर्ती परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सभा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश डालमास और जिला सचिव झाबरसिंह राड़ ने बताया कि इस प्रक्रिया से कई योग्य उम्मीदवार चयन से वंचित रह गए हैं।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि परीक्षा का परिणाम दोबारा जारी किया जाए ताकि सभी अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो सके। जनवादी सभा ने ऐलान किया कि 19 अप्रैल को सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले में व्यापक स्तर पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महिपाल रणवां, अंकित बुरड़क, नरेश जाखड़, जयराम, इम्तियाज, प्रदीप और अनिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।