पश्चिमी विक्षोभ से सीकर में मौसम परिवर्तन….

बादल, बूंदाबांदी और कोहरे की संभावना

सीकर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा गया है। आज सुबह से बादल छाए रहे, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है। फतेहपुर क्षेत्र में सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल जिले में घना कोहरा छा सकता है।

तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है। लगभग 25 दिनों बाद, सीकर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा है। कृषि अनुसंधान केंद्र, फतेहपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 4.5 डिग्री था। इससे पहले, 27 नवंबर को तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जिसके बाद से यह लगातार सिंगल डिजिट में रहा। आज तापमान में वृद्धि से लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है।

abtakNewsSikar