पाटन के जवाहर नवोदय विद्यालय में कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए मार्गदर्शन और विभिन्न कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के एल्युमनी, जैसे प्रोफेसर चंद्रप्रभा, बैंक ऑफ इंडिया के रवि, कानूनी विशेषज्ञ कैलाश मीणा, और सोशल सेक्टर से एमएस महला व अन्य विशेषज्ञ शामिल हुए।
शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सरकारी सेवाओं और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा किए और करियर के अवसरों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में अन्य सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भी भाग लिया। मेले का समापन प्रधानाचार्य डॉ. पूनम खेदड़ के धन्यवाद भाषण के साथ हुआ।