पाटन में दो स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी, यात्रियों को राहत…

जयपुर-भिवानी और रेवाड़ी-रींगस ट्रेनों के 41 अतिरिक्त फेरे, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी होगी मजबूत

उत्तर पश्चिम रेलवे ने पाटन क्षेत्र में यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दो महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 09733/09734) 1 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक संचालित होगी, जिसमें कुल 28 फेरे होंगे।

इसके साथ ही, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल (गाड़ी संख्या 09637/09638) 29 जनवरी से 27 फरवरी तक 13 फेरे लगाएगी। कुल 41 अतिरिक्त फेरों का यह विस्तार डाबला रेलवे स्टेशन और आसपास के यात्रियों के लिए बड़ी राहत देगा। बढ़ती यात्री मांग के मद्देनजर लिया गया यह कदम क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।

abtakhindi news