पालवास गोशाला में गो पुष्टि यज्ञ,विशाल भजनामृत और गौवर्ती भंडारे के साथ संतों के सानिध्य में संतों और जनप्रतिनिधियों ने किया गौ माता मंदिर का लोकार्पण…

भीषण बारिश और ठंड में भी उमड़ा गौ प्रेमियों का जमावड़ा

पालवास स्थित श्री करणी गोपाल गौशाला समिति में आज गोसेवा,सुरक्षा,संवर्धन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए साक्षात गो माता के मंदिर का लोकार्पण शेखावाटी के संतो सहित प्रदेशभर से आए साधु संतों के सान्निध्य और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गो मंदिर का लोकार्पण कार्य सम्पन्न हुआ।
जिसमें पालवास सीकर सहित आस पास से हज़ारों की संख्या में गो प्रेमी श्रद्धालुओं ने इस भीषण ठंड में भी पहुँचकर गो माता की सेवा का संकल्प लिया।पालवास गौशाला में गायों की सेवा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गांववासियों सहित सभी गो प्रेमियों के सहयोग से संचालित की जा रही है।गो सेवा के भावों को अनवरत बनाने हेतु आज गो माता मंदिर का लोकार्पण किया गया है।


गौ माता मंदिर लोकार्पण से पूर्व सर्वप्रथम गो पुष्टि महायज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामवासियों सहित आए हुए साधु संतों,जनप्रतिनिधियों,गणमान्यजनों और मातृशक्ति ने अपनी सहभागिता निभाकर यज्ञ में आहुतियां दी। साधु संतों ने अपने भजनों से गौशाला के वातावरण को भक्ति भाव में बदल दिया। इतनी बारिश और भारी ठंड होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं का जोश और उमंग गौसेवा के भाव के साथ देखने लायक था। सभी श्रद्धालुओं के लिए गोवर्ती भंडारे का आयोजन किया गया था जिसका प्रसाद सभी श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से ग्रहण किया। आज के इस गो माता मंदिर लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी भारी संख्या में साधु संत महात्मा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण,गणमान्यजन, गोसेवा से जुड़े हुए सभी कार्यकर्ता और भारी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
गोसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों और गौ सेवा में सहयोग करने वालों का श्री गोपाल गौशाला समिति की तरफ़ से गौ माता की मूर्ति और दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।


आए हुए संतों ने उपस्थित श्रद्धालुओं से गौ सेवा का संकल्प लिया और कहा कि जीवन में माता पिता गुरु और समाज की सेवा के साथ साथ गौ सेवा की भावना और गाय के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी मनुष्य को गुणवान बनाती है संतों ने कहा गाय सनातन संस्कृति का प्राण है इसकी सेवा सुरक्षा संरक्षण और संवर्द्धन हम सबकी नैतिक ज़िम्मेदारी है और आज पालवास गोशाला में इस भाव से गो माता मंदिर का जो लोकार्पण कार्यक्रम हो रहा है वो साक्षात गौसेवा के हितार्थ ही है इसलिए आप और हम सब जीवन में गौ सेवा का संकल्प ले।

abtakSikar