पाली में भालू का हमला: जंगल में लकड़ियां लेने गई महिला की दर्दनाक मौत…

चेहरे पर गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में तोड़ा दम

पाली जिले के सिरियारी कस्बे के पास जूनी फुलाद गांव में जंगल से निकले भालू ने 35 वर्षीय महिला संतोष देवी पर हमला कर दिया। घटना रविवार सुबह 6:30 बजे की है, जब महिला अपने बेटे के साथ लकड़ियां इकट्ठा कर रही थी। भालू ने महिला के चेहरे को बुरी तरह से नोच डाला, जिससे उसकी आंखें बाहर निकल आईं और सिर से चमड़ी उखड़ गई। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर के पुजारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर भालू को भगाया, लेकिन तब तक संतोष गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। महिला के पति अहमदाबाद में नौकरी करते हैं, और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। वन विभाग के अनुसार, भालू किसी इंसान को देखकर खतरा महसूस करता है और हमला कर देता है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा खतरनाक हमला पहली बार देखा गया है।

abtakNewsSikar