पिपराली ब्लॉक में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वितरित किए गए टैबलेट…

विद्यार्थियों को 3 साल की मुफ्त इंटरनेट के साथ गैलेक्सी ए-9 प्लस टैबलेट प्रदान किए गए

प्रदेश सरकार की टैबलेट योजना के तहत पिपराली ब्लॉक के 8वीं, 10वीं और 12वीं के 184 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शुक्रवार को टैबलेट वितरित किए गए। ब्लॉक के आरपी अशोक मूंड ने बताया कि विद्यार्थियों को 3 साल की मुफ्त इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ गैलेक्सी ए-9 प्लस टैबलेट प्रदान किए गए। नवाचारी शिक्षक राजकमल जाखड़ ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी विद्यालय भी बराबरी पर खड़े हैं। वर्तमान में सरकार द्वारा विभिन्न पोर्टल और ई-कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राम नारायण चौधरी, रिसर्च पर्सन रवि जोशी, जगदीश मील, बीरबल सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

abtakhindi news