ठंड और दृश्यता में कमी
न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड भी बढ़ गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे और धुंध के कारण मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ, और वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। दृश्यता में कमी की वजह से सुबह 9:30 बजे तक वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर ही चलाना पड़ा।
जन जीवन पर असर
कोहरे के कारण सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम लोग दिखाई दिए। हालांकि, रविवार का अवकाश होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही, लोग अब गर्म कपड़ों, मफ़लर और टोपी के साथ ठंड से बचाव करते दिखाई दिए।