पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चूरू में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन…

नई तकनीक से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराएगी डिजिटल लाइब्रेरी

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चूरू में डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन शुरू किया गया। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण सिंह चौहान ने बताया कि इस लाइब्रेरी में एनआईसी द्वारा विकसित ई-ग्रंथालय 4.0 सॉफ़्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है। यह डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों को नई तकनीक से जोड़ने और उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अब विद्यार्थी किसी भी स्थान से डिजिटल अध्ययन सामग्री का उपयोग कर सकेंगे। लाइब्रेरी में ऑनलाइन पुस्तकें, करोड़ों विषय आधारित किताबें, ऑडियो और वीडियो सामग्री, इंटरनेट एक्सेस, उच्च गति इंटरनेट सुविधा, शोध और प्रोजेक्ट के लिए प्लेटफ़ॉर्म, ई-लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष मीनाक्षी राठौड़ ने लाइब्रेरी की विभिन्न सुविधाओं का प्रदर्शन किया और विद्यार्थियों के लिए इसे और अधिक सुविधाजनक बनाने के उपायों पर चर्चा की।

abtakNewsSikar