पीएमश्री मोहता गर्ल्स उमावि में गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर विविध गतिविधियां…

चार्ट और मॉडल प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

पीएमश्री राजकीय मोहता गर्ल्स उमावि में सोमवार को गणितज्ञ रामानुजन की जयंती के अवसर पर विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. सुशीला बलौदा ने चार्ट और मॉडल प्रतियोगिता का अवलोकन किया और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में कनिका ने कोणों के प्रकार, सिया ने 2-D आकृतियां, साक्षी ने 3-D आकृतियां व सर्वसमिकाएं, अनुष्का ने बीजीय सर्वसमिकाएं तथा महरुनिशा ने संख्याओं का गुणन पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा 9 की कनिका ने प्रथम, अनुष्का ने द्वितीय और सिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार्ट प्रतियोगिता में कक्षा 12 की रीतिका ने प्रथम, हिमांशी सोनी और नंदिनी ने द्वितीय, और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में शकुंतला रानी, पार्थ मनसोत्रा और संजू ने भूमिका निभाई। इस मौके पर उपप्राचार्या अरुणा वशिष्ठ, उषा रानी, अनीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

abtakSikar