पीएम मोदी की जयपुर मीटिंग के लिए कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक…

जिले से 15 हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य
जयपुर में 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित मीटिंग के लिए जिले से कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के निवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने की।

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जिले से 15 हजार कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए प्रत्येक पंचायत से एक बस निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में 1.25 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। विधायक हरलाल सहारण ने इसे प्रदेश की डबल इंजन सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों का परिणाम बताया। जिलाध्यक्ष शर्मा ने सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से अधिकतम कार्यकर्ताओं को जयपुर ले जाने का लक्ष्य तय किया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री भास्कर शर्मा और अभिषेक चोटिया ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, विधानसभा प्रत्याशी सुमित्रा पूनियां, संतोष मेघवाल, चन्द्राराम गुरी, नरेश सहारण, और अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

abtakNewsSikar