पीसीपी प्री-फाउंडेशन विंग के छात्रों ने इंटरनेशनल रीजनिंग एंड एप्टीट्यूड ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 7 गोल्ड, 7 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इस उपलब्धि पर निदेशक जोगेंद्र सुंडा, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुंडा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, कॉर्डिनेटर जयपाल सिंह और अंकुर यादव ने विद्यार्थियों को बधाई दी।