पीसीपी प्री फाउंडेशन में डेजर्ट डायलाॅग्स पॉडकास्ट का आयोजन

पीसीपी प्री फाउंडेशन में डेजर्ट डायलाॅग्स पॉडकास्ट का आयोजन

पीसीपी प्री फाउंडेशन में डेजर्ट डायलाॅग्स पॉडकास्ट का आयोजन

सीकर

सीकर स्थित आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस प्री फाउंडेशन कक्षा 6 से 10 में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा डेजर्ट डायलॉग्स पॉडकास्ट का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक व गौरवशाली विरासत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस पॉडकास्ट में विद्यार्थियों द्वारा राजस्थान की लोक परंपरा, संस्कृति, ऐतिहासिक पर्यटन स्थल, वेशभूषा, खान-पान आदि के बारे में रोचक व ज्ञानवर्धक संवाद प्रस्तुत किया गया।
प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल भाषाई कौशल को विकसित करती हैं, अपितु व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास व रचनात्मकता को भी बढ़ावा देती हैं।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल रेणुका पूनियां, कॉर्डिनेटर जयपाल सिंह राठौड़, राधेश्याम शर्मा, फैकल्टी मेंबर्स सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS