पीसीपी में एक शाम म्यूजिक मस्ती के नाम कार्यक्रम का आयोजन
सीकर
पालवास रोड, सीकर स्थित नीट एवं जेईई कोचिंग संस्था पीसीपी प्राइम कैंपस में एक शाम म्यूजिक मस्ती के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य व गायन पर आधारित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी तथा म्यूजिक की धुन पर सामूहिक डांस किया। अतिथि कलाकार अभिषेक शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर अपने सुरों के माध्यम से विद्यार्थियों को खूब रिझाया।
कार्यक्रम में निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी, एकेडमिक हेड डा. राकेश रुहेला, नीरज अग्रवाल, विनोद शर्मा सहित समस्त स्टाफ मेंबर्स एवं हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए पीसीपी में नियमित रूप से सह शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।