पीसीपी में जेईई टाॅपर्स का हुआ सम्मान

पीसीपी में जेईई टाॅपर्स का हुआ सम्मान
पीसीपी में जेईई टाॅपर्स का हुआ सम्मान
सीकर
सीकर स्थित आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस में जेईई-मेन 2026 में टॉपर्स रही प्रतिभाओं हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 99.9768 परसेंटाइल के साथ सीकर कोचिंग्स में टाॅपर रहे नवदीप मान, 99.9677 परसेंटाइल अंक प्राप्त विवेक गुप्ता, 99.9519 परसेंटाइल प्राप्त विकास ढकरवाल, 99.9478 परसेंटाइल प्राप्त निखिल, 99.9451 परसेंटाइल प्राप्त बृजकिशोर मीणा एवं 99.9423 परसेंटाइल प्राप्त राहुल कुमावत को अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पीसीपी के 99 परसेंटाइल से अधिक स्कोर हासिल करने वाले 75 विद्यार्थियों एवं 97 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कई सैंकड़ों विद्यार्थियों को लैपटाॅप बैग, अम्ब्रेला, दीवार घड़ी, डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पीसीपी, निदेशक डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि जेईई मेन में पीसीपी ने ऐतिहासिक परिणाम देकर कोचिंग नगरी सीकर को फिर से गौरवांवित किया है। सीकर कोचिंग्स का टाॅपर देने के साथ ही टाॅप-11 विद्यार्थियों में से 6 विद्यार्थी देकर पीसीपी ने आईआईटी जेईई कोचिंग्स में अपना प्रभुत्व स्थापित किया है।
समारोह में प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, जेईई हेड नीरज अग्रवाल, पुनीत शर्मा, अर्चित जाखड़, प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी, ओंकार मूंड, राघवेंद्र सिंह राजावत एवं फैकल्टी मेंबर्स सहित बड़ी संख्या में चयनित विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
abtakNewsprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS