पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी…

चार युवकों ने लोहे की रॉड से किया हमला, CCTV में कैद हुई घटना

शहर के मुख्य बस स्टैंड पर पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने विक्की नायक नामक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में विक्की को गंभीर चोटें आईं। पास के दुकानदारों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जटिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना उस समय हुई जब वार्ड 14 निवासी विक्की, जो अपनी शादी के लिए सामान खरीदने बस स्टैंड आया था, जूते पॉलिश करवा रहा था। इसी दौरान चार हमलावरों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर पीछा करते रहे। घटना बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस के एएसआई इंद्राज सिंह ने बताया कि विक्की का इलाज चल रहा है और फिलहाल पीड़ित पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामले की जांच जारी है।

abtakhindi news