पूनम चौधरी बनी नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष

नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष

झुंझुनूं – दी नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुंभज ने कॉलेज ऑफ नर्सिंग झुंझुनूं में कार्यरत पूनम चौधरी को नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का जिला अध्यक्ष एवम रमाकांत पारीक को जिला संरक्षक नियुक्त किया है। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जावेद अख्तर नकवी ने बताया कि नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया संपूर्ण देश के निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत नर्सिंग शिक्षकों के हितों के संवर्धन एवं नर्सिंग शिक्षा में गुणवत्ता लाने हेतु कार्य करता है। जो कॉमनवेल्थ एंड नर्सेज एंड मिडवाइव्स फेडरेशन लंदन से संबंधित संस्था है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने बताया कि उनके इस चयन से झुंझुनू जिले में नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगी एवं सभी नर्सिंग शिक्षकों को संगठन से जोड़कर प्रोफेशनल उत्थान के लिए कार्य करेगी।

jhunjhunuNursing