पूर्व प्रधान बृजलाल सीगड़ा को उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि…

ग्रामीणों ने उनके आदर्शों और समाज सेवा को नमन किया

पंचायत समिति के पूर्व प्रधान और समाजसेवी बृजलाल सीगड़ा को उनके पैतृक गांव सीगड़ा में बुधवार को स्मारक स्थल पर याद किया गया। इस मौके पर पूर्व उपसभापति वीरेन्द्र डारा, तहसीलदार सन्नी भाम्बू, मंडावा भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन सैनी, रेसला के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुल्हार, मंडावा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सलीम सीगड़ी, विनोद कालेर, पार्षद संदीप शर्मा, राकेश झाझड़िया, सरपंच राकेश मोडसरा, बाबूलाल सैनी मंडावा, प्यारेलाल तेतरवाल और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने बृजलाल सीगड़ा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों तथा समाजसेवा के प्रति समर्पण को नमन किया। उनके साथी मोटाराम चौधरी ने उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनकी सक्रिय भूमिका और राजनीतिक यात्रा पर चर्चा की। इस मौके पर अन्य कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे और उनके योगदान को याद किया। स्मारक संस्थान के संरक्षक महेश सीगड़ा ने आभार व्यक्त किया।

abtakhindi news