जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व वित्त एवं नहर मंत्री चंदनमल बैद की पुण्यतिथि मनाई। पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मौन रखकर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर महनसरिया ने बैद के व्यक्तित्व और राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मोहम्मद हुसैन निर्वाण, विजय जालान, अमीन खान, अमर सिंह दनेवा, हरफूल सिंह भांबू, सलीम मंडावरिया, महबूब खान सेठी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।