पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को गुढ़ा समेत 70 से 80 लोगों के खिलाफ गुढ़ागौड़जी थाने में मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी आसाराम की रिपोर्ट के मुताबिक, गुढ़ा ने भड़काऊ भाषण दिया और रास्ता रोकने का आरोप है। गुढ़ा और उनके समर्थकों ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए और थाने की दीवार पर चढ़कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रविवार की रात डंपर चालक से हुई मारपीट और लूट की घटना के विरोध में किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।