पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह की शुरुआत…

गौशाला में गायों को चारा खिलाकर किया सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ, तीन दिवसीय आयोजन

राजस्थान के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर सेवा कार्य के रूप में आज शुभारंभ हुआ प्रथम दिन ओबीसी कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष नरेश सैनी की अगुवाई में कार्यक्रम के तहत गोपीनाथ गौशाला में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व सर्व समाज के लोगों ने मिलकर गौ सेवा करते हुए गायों को दलिया और चारा खिलाकर गौ माता की पूजा के साथ कार्यक्रम का आगाज किया कार्यक्रम के आयोजनकर्ता राजेश सैनी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, कमेटी ने बताया है कि आगे निरंतर तीन दिवसीय सेवा में कल दिनांक 2/5/2025 को कस्तूरबा सेवा संस्था नवलगढ़ रोड पर बच्चों में फल और मिठाई वितरण का कार्यक्रम होगा जन्मदिन के दिन 3 मई को सुबह 9:15 बजे से सैनी विश्राम सदन एस के कॉलेज के सामने रक्तदान शिविर से शुरू करके 2:15 बजे सीकर रत्न सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा गौ सेवा कार्यक्रम में पारीक समाज के अध्यक्ष राजकुमार पारीक, सैनी समाज के उपाध्यक्ष हरिराम नर्सरी, समाज के सदस्य नोरंग लाल सैनी, सेवादल के जिला अध्यक्ष रविकांत तिवारी, पंचायत समिति के डायरेक्टर प्रेमचंद सिंगोदिया, अविनाश सिंगोदिया, मंडल अध्यक्ष अजय नायक, सैनी समाज के संरक्षक भंवरलाल गार्ड, तोलाराम सैनी, दीपेश सैनी ब्लड बैंक के नाम से मशहूर मुकेश हर्ष, सुरेंद्र नेहरू पार्क, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश सैनी, पार्षद वार्ड नंबर 49,50 सुरेश सैनी, दिनेश सैनी ,उमेश मिटावा, मोईन बिसायती सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दीर्घायु कामना करते हुए गौ माता की सेवा करके गौ माता से आशीर्वाद प्राप्त किया