पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची भाजपा कार्यालय

जिलाध्यक्ष बाटड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची भाजपा कार्यालय
जिलाध्यक्ष बाटड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सीकर

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को सीकर प्रवास पर पहुंची। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भावभीना स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनको सालासर बालाजी की फोटो, बड़ी माला, फूलों का गुलदस्ता, पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओंं द्वारा किए गए स्वागत को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही सर्वोपरी होते हैं। स्वागत समारोह का संचालन जिला महामंत्री राजेश रोलन ने किया।
इस दौरान धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी व केडी बाबर, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, कमल सिखवाल व मनोज सिंघानिया, गजानंद कुमावत, मधु कुमावत, राजेश रोलन, नेमीचंद कुमावत, रमेश जलधारी, जितेंद्र सिंह कारंगा, बाबुसिंह बाजौर, प्रभु सिंह सेवद, सुमन वर्मा, अनिता शर्मा, श्रीहरि बियानी, स्वदेश शर्मा, महेश पालड़ी, रामचंद्र बगडिय़ा, गोविंद बिजारणियां, डॉ. बलवंत सिंह चिराणा, गजेंद्र चारण, नंदकिशोर सैनी, मुकेश नायक, बाबूलाल शर्मा, शोभसिंह अनोखू, सुभाष दानोदिया, फूलचंद कुमावत, अनुराधा, जयसिंह त्रिलोकपुरा, यश जलधारी, जयदीप सिंह, राजकुमार स्वामी आदि मौजूद रहे।

abtakhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS