पूर्व सैनिकों के लिए सीकर में भर्ती रैली, 180 को मिला रोजगार…

आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाइजेशन जयपुर ने दिलाई 37 से 40 हजार रुपए वेतन की नौकरी

शनिवार को सीकर में आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाइजेशन (एडब्ल्यूपीओ) जयपुर द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए विशेष भर्ती रैली आयोजित की गई, जिसमें 200 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। एडब्ल्यूपीओ के निदेशक कर्नल राजेश भूकर ने बताया कि बाड़मेर, उदयपुर और जामनगर की विभिन्न कंपनियों में 180 पूर्व सैनिकों को चयनित किया गया।

चयनित पूर्व सैनिकों को 37 हजार से 40 हजार रुपए प्रति माह वेतन की नौकरियां प्रदान की गई हैं। यह आयोजन पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और उनके जीवन को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से किया गया था।

abtakhindi news