प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

कुष्ठ रोग के प्रति जनजागरण, माइकिंग और पंपलेट वितरण से होगा जागरूकता प्रसार

चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत प्रचार वाहनों को जन जागरूकता के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जन जागरूकता वाहनों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया व डॉ मनोज भडिया ने स्वास्थ्य भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहनों द्वारा माइकिंग के माध्यम में आमजन को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही पम्पलेट वितरित किये जाएंगे।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बताया कि अभियान के तहतन तीस जनवरी को जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में आमजन को शपथ दिलाई गई। साथ ही शिक्षण संस्थाओं में जाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों व शिक्षकों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव व उपचार की जानकारी दी। इस मौके पर लेखा अधिकारी हमीद अली, एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ अम्बिका प्रसाद जांगिड़, सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रभातीलाल सैनी सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

कुष्ठ रोग का निदान आसान और उपचार संभव

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग जन्मजात या पैतृक नहीं है। यह रोग माइक्रोबैक्टीरियम लैप्रो नामक रोगाणाुओं से होता है। चमड़ी पर हल्के रंग का समतल या उभरा हुआ दाग, जिसमें सुन्नता हो। हाथ पैर की नसों में मोटापन, सूजन, झनझनाहट और हाथ-पैर के तलवे में सुन्नता, सूखापन इस रोग के प्रमुख लक्षण

abtakhindi news