प्रतियोगिता: साप्ताहिक खेल प्रतियोगिता का चोथा चरण आयोजित, कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों ने लिया भाग

विद्यार्थियों को कक्षानुसार चार टीम ग्रीन हाउस, रेड हाउस, ब्लू हाउस, व यलो हाउस बनाकर खेल प्रतियोगिता को शुरू किया गया.

सीकर के पोलोग्राउण्ड स्थित किड्स किंगडम कॉनवेंट स्कूल के खेल मैदान में चल रही साप्ताहिक खेल प्रतियोगिता में आज कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों के बीच खेल प्रतियोगिता हुई.

प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक मंजू लाटा व प्रिंसिपल चन्दा शर्मा के सानिध्य में किया गया जिसमें विद्यार्थियों को कक्षानुसार चार टीम ग्रीन हाउस, रेड हाउस, ब्लू हाउस, व यलो हाउस बनाकर खेल प्रतियोगिता को शुरू किया गया. खेल प्रतियोगिता में डोज बॉल, होप जंप रिंग, जंपिंग रेस, रिंग रेस जैसे खेल विद्यार्थियों द्वारा खेले गये.

खेल प्रतियोगिता के कार्यक्रम का संचालन सरिता टेलर, रितिक शर्मा द्वारा किया गया. इस अवसर पर खेल प्रभारी सबा खान, सुनैना गुजर सहिद विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे.

hindi khabarhindi newsKids Kingdom Convent SchoolKids Kingdom Convent School Sikarrajasthanrajasthan newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS