प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर जरूरतमन्दों को कराया भोजन…..

गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर कांग्रेस ने सेवा कार्य के रूप में जरुतमन्दों को भोजन करवाया

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर कांग्रेस सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष गोविन्द पटेल द्वारा सीकर के कल्याण अस्पताल में जरुतमन्दों को निःशुल्क भोजन करवाया गया साथ ही मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष गोविन्द पटेल ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा के जन्मदिन पर यह सेवा कार्य का अवसर मिला है जो हमारा सौभाग्य है सभी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गठाला ने सभी कांग्रेस जनो को धन्यवाद दिया कि यह सेवा कार्यक्रम कर आप जन्मदिन मना रहे हो जो एक पुनीत कार्य है। राजस्थान प्रदेश महासचिव सीकर कांग्रेस प्रभारी विशाल जागिड़ ने सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया कि इस तरह का सेवा भावी कार्य करना ही कांग्रेस पार्टी की परंपरा रही है। कार्यक्रम में धोद कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश दानोदिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिल बुरड़क महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन कंवर सगठन महामंत्री पुरषोत्तम शर्मा दांतारामगढ़ पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा पूर्व शहर अध्यक्ष मुश्ताक तंवर सीकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजेश सैनी अब्दुल रज्जाक पंवार कांग्रेस सोशल मीडिया के उपाध्यक्ष संजय कुमावत जिला कांग्रेस कमेटी के शब्बीर कमाल विनोद जागिड़ बनवारी भाखर सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के समीर अली रहिस खान गौरव शर्मा रविकांत तिवाड़ी दीपक मिश्रा अजय नायक विनोद सैनी प्रियकांत सहित अनेको कांग्रेस जन रहे मौजूद।

abtakNewsSikar