अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर प्रदेश भर के आयुर्वेद, होम्योपैथी व यूनानी नर्सेज एवं महासंघ के सभी प्रदेश पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष अपनी मुख्य मांग वेतन विसंगति दूर करने आदि मांगों को लेकर 02 अक्टूबर गाँधी जयन्ती के उपलक्ष्य में अपने अपने कर्तव्य स्थल पर कार्य करते हुऐ सामूहिक रूप से भूख हड़ताल पर रखकर भजनलाल सरकार का ध्यानाकर्षण करवाया ! महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष छीतर मल सैनी ने कहा कि वर्ष 1998 से लेकर जून 2013 तक आयुष नर्सेज को एलोपैथिक नर्सेज के बराबर वेतनमान दिए जा रहे थे ! परंतु जुलाई 2013 के बाद आयुष नर्सेज की पे- ग्रेड में ₹600/- रुपयों की कमी कर सरकार ने वेतन विसंगति पैदा कर दी थी ! इसके अतिरिक्त आयुष नर्सेज को एलोपैथिक के बराबर मैंस व नर्सिंग अलाउंस देने, कैडर रिव्यू कर पदोन्नति के पदों में बढ़ोतरी करने, वरिष्ठ नर्सेज के पदनाम परिवर्तन का नोटिफिकेशन जारी करने साथ ही जूनियर नर्स/कम्पाउंडर का भी पदनाम चेन्ज करने आदि मुख्य मांगे सरकार के समक्ष विचाराधीन चल रही है जिनका जल्द ही निस्तारण करवाया जाना चाहिए ! गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सैनी अपने कर्तव्य स्थल राजकीय आयुर्वेद औषधालय खंडेला में भूख हड़ताल पर बैठकर संपूर्ण प्रदेश में मॉनिटरिंग की तथा इस दौरान खंडेला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रहीश अली कुरेशी ने प्रदेश अध्यक्ष सैनी को जूस पिलाकर उनका उपवास तुड़वाया !
मुख्यमंत्री को भेजा ऑनलाइन ज्ञापन
अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष छीतर मल सैनी ने इस अवसर पर आयुष नर्सेज को मेडिकल नर्सेज के बराबर वेतनमान देने सहित पांच मांगों का ऑनलाइन ज्ञापन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भिजवाया गया ! और जल्द से जल्द आयुष नर्सेज की मुख्य मांगों का स्थायी समाधान करने की मांग रखी गई !