जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 23 दिसंबर से शेखावाटी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लोकल चक्रवात का दबाव बनने से बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बादलों का दबाव रहेगा, जिससे कोहरा भी हो सकता है। 26 दिसंबर को भी लोकल चक्रवात बनने की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद मौसम में एक और बदलाव आ सकता है।
पचलंगी क्षेत्र में सर्दी का असर जारी है और रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। किसानों ने अपनी फसलों को पाळे से बचाने के लिए प्लास्टिक पन्नियों से ढक दिया है, विशेषकर टमाटर, बैंगन, आलू और मटर पर इसका अधिक असर होता है। सीकर जिले में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और तापमान में भी गिरावट आई। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर शनिवार को अधिकतम तापमान 23.5°C और न्यूनतम तापमान 3.5°C दर्ज किया गया।