प्रदेश सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान शिविरों का आयोजन…

470 यूनिट रक्तदान से जागरूकता का संदेश

रविवार को प्रदेश सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले के 10 स्थानों पर चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय डीबी अस्पताल में विधायक हरलाल सहारण, डीसीए अध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौड़, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस आयोजन में भाग लिया।

सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। जिले भर में आयोजित शिविरों में 470 यूनिट रक्तदान किया गया, जिससे शासन-प्रशासन और आमजन ने रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विधायक हरलाल सहारण ने इस पहल को सराहनीय बताया और सभी से रक्तदान की मुहिम में भागीदारी की अपील की। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने जानकारी दी कि चूरू के डीबी अस्पताल, जीवन रेखा अस्पताल, स्वास्तिक ब्लड बैंक सेंटर और शेखावाटी ब्लड बैंक सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।

abtakNewsSikar