प्रधानमंत्री आवास योजना: कमजोर वर्ग को मिलेगा 2.50 लाख का अनुदान…

द्वितीय फेज के लिए आवेदन शुरू, ई-मित्र से करें आवेदन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत द्वितीय फेज में कमजोर वर्ग के लोगों को मकान निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और क्यूआर कोड जारी किया गया है।

आवेदन के लिए ई-मित्र पर प्लॉट का पट्टा, आय प्रमाण-पत्र, जनआधार कार्ड, और पैन कार्ड अनिवार्य हैं। आवेदन के बाद आवेदक को फाइल नगर परिषद में जमा करानी होगी। योजना के तहत राज्य सरकार एक लाख और केंद्र सरकार 1.50 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी।

abtakNewsSikar