प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक…

भाजपा सरकार के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सीकर में बैठक का आयोजन

भाजपा सरकार के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों को लेकर रविवार को परशुराम भवन डोलियों का बास में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीकर विधानसभा क्षेत्र यात्रा प्रभारी एवं पूर्व विधायक केडी बाबर, सहप्रभारी मनोज बाटड़, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष Anita शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी, मंडल अध्यक्ष राकेश नेहरा, गौरव दीक्षित, नवरंग हलवाई, विजय सैनी और पूर्व जिला महामंत्री रमेश जलधारी सहित अन्य प्रमुख भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में जनसभा के आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों और रणनीतियों पर चर्चा की गई।

abtakNewsSikar