जयपुर: प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर मंगलवार को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में झुंझुनूं जिले के भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बसों और निजी वाहनों से जयपुर पहुंचे।
साथ ही योजनाओं के लाभार्थी भी प्रशासन की अगुवाई में राज्यस्तरीय समारोह में सम्मिलित हुए। झुंझुनूं और पिलानी विधानसभा क्षेत्रों की बसों का पंजीकरण ढिगाल टोल बूथ पर हुआ, जहां कार्यकर्ताओं को भोजन पैकेट प्रदान कर रवाना किया गया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, बगड़ पालिकाध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, नरेश शर्मा, महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती के साथ प्रधानमंत्री मोदी की सभा में भाग लिया। इसमें जिला महामंत्री रुस्तम अली, लुकमान खान, अब्दुल रहमान, यासीन खान, नगर अध्यक्ष खलील सिलावट और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।